शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

रायबरेली में प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, लखनऊ की खिलाड़ियों ने जीते खिताब

पंडित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चार और पांच नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में नौ मंडलों के तैराकों और 10 मंडलों की टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रायबरेली में प्रदेशीय महिला तैराकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, लखनऊ की खिलाड़ियों ने जीते खिताब

पंडित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। चार और पांच नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ मंडलों की तैराकी और 10 मंडलों की टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

तैराकी में मेरठ, वाराणसी और लखनऊ की खिलाड़ियों का प्रदर्शन

तैराकी की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में मेरठ की आरोही राय ने पहला, वाराणसी की रिया पटेल ने दूसरा और लखनऊ की अंशिका गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ की दिव्या चौहान विजेता रहीं। 100 मीटर बटरफ्लाई में लखनऊ की परी तिवारी और 100 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की अदित्री राय ने पहला स्थान हासिल किया।

रिले स्पर्धाओं में वाराणसी मंडल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की आरित्री राय, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लखनऊ की इनाया कौशिक और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ की दिव्या चौहान विजेता बनीं। वहीं, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में मेरठ की आरोही राय ने पहला स्थान हासिल किया।

400×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी मंडल की टीम प्रथम, गोरखपुर मंडल द्वितीय और लखनऊ मंडल तृतीय स्थान पर रहा।

टेबल टेनिस के दोनों वर्गों में लखनऊ की जीत

टेबल टेनिस के एकल वर्ग के फाइनल में लखनऊ की श्वेता चंद्रा ने अपनी ही मंडल की वार्तिका सिंह को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

युगल वर्ग में लखनऊ की वार्तिका और भागर्वी की जोड़ी ने साक्षी और स्वास्ती को 3-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज की खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जिलाधिकारी और एसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। साथ ही खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के खेल अधिकारी, निर्णायक, वरिष्ठ खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें