शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया: बालूपुर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल

बलिया के बालूपुर कासिमापुर गांव में बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने मुकेश तिवारी पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवक का सीएचसी सिकंदरपुर में इलाज चल रहा है।

बलिया: बालूपुर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल

बालूपुर में युवक पर लाठी-डंडे से हमला गंभीर रूप से घायल।

सिकंदरपुर (बलिया)। खेजूरी थाना क्षेत्र के बालूपुर (कासिमापुर )गांव में एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालूपुर कासिमापुर निवासी मुकेश तिवारी (40 वर्ष), पुत्र किशुनदेव तिवारी, गांव में किसी काम से सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनके ऊपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। आरोप है कि उन्होंने मुकेश तिवारी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया।

दस दिन पहले भी हुई थी मारपीट की घटना

गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी बालूपुर के पास देर शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई थी। अब एक बार फिर युवक पर हमले की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस से नहीं डर रहे बदमाश

लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश कब लगेगा और ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस दोषियों की तलाश में जुट गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें