बलिया: सुखपुरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास की सराहना
विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2027 के तहत शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सुखपुरा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में स्थापित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं के साथ ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और विद्युत व्यवस्था की स्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा गांव में संचालित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 पहुंचे और वहां कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्हें विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास, मुख्य प्रवेश द्वार, शौचालय और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) शेड के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास को देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने वहां पढ़ रहे बच्चों से बातचीत की और पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों के जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नवाचारी शिक्षक उमेश सिंह ने जिलाधिकारी को निर्माणाधीन आधुनिक स्मार्ट क्लास की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इस स्मार्ट क्लास में बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की भी योजना है।
ग्राम पंचायत की इस पहल की जिलाधिकारी ने सराहना की। उन्होंने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि विद्यालयों में बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था, एमडीएम शेड और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान/प्रशासक अभिमन्यु चौहान, प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी वरुण कुमार सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द चौधरी उपस्थित रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।