रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

दो सड़क हादसे में एक की मौत, तीन चोटिल, रेफर

उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सिकंदरपुर क्षेत्र में भी बाइक असंतुलित होने से एक युवक चोटिल हुआ।

दो सड़क हादसे में एक की मौत, तीन चोटिल, रेफर

बेल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखोप में बुधवार की रात करीब 8.30 बजे पेट्रोल पम्प के पास दो बाईकों की भिडन्त हो गयी। जिसमे सतीश कुमार (18) व दयाशंकर (65) वर्ष बुरी तरह जहां चोटिल हो गए वही हेमंत उर्फ टिल्लू (19) की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चोटिलो को गंभीरा अथिति में अधीक्षक डा राकेश सिंह ने हायर सेण्टर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक सिंह के अनुसार दयाशंकर को हेड इंजरी के कारण अचेत हो चुके है।

इसी के साथ सिकन्दर पुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुहाँ विहरा निवासी दिव्यांशु (25) बाईक के असंतुलित हो जाने से बुरी तरह चोटिल हो गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी के परिजन मौके पर पहुंच कर उपचार कराने में जुट गए। पुलिस घटना पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें