बलिया: सीयर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे को विदाई, नवागत बीईओ नवनीत कुमार चौबे का स्वागत
बीआरसी सीयर परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षकों ने निवर्तमान बीईओ सुनील कुमार चौबे के कार्यकाल की सराहना की और नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे को सहयोग का भरोसा दिया।
शिक्षा क्षेत्र सीयर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर गुरुवार को बीआरसी सीयर परिसर में विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने निवर्तमान बीईओ सुनील कुमार चौबे को भावभीनी विदाई दी। वहीं, नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। समारोह में सुनील कुमार चौबे ने कहा कि सीयर में कार्यकाल के दौरान उन्हें शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों का भरपूर सहयोग, सम्मान और स्नेह मिला। सभी के सामूहिक प्रयास से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन सीयर में बिताए समय और यहां के लोगों से मिले अपनत्व की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षकों ने निवर्तमान बीईओ को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। बीईओ नगरा रत्नशंकर पाण्डेय ने सुनील कुमार चौबे के कार्यकाल, कार्यशैली और व्यवहार की सराहना करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। डॉ. टीएन मिश्र ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की।
कंपोजिट विद्यालय सरया डीहू भगत के प्रधानाध्यापक अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सुनील कुमार चौबे का शिक्षकों के प्रति हमेशा स्नेहपूर्ण व्यवहार रहा। उनके कार्यकाल में शिक्षकों को बेहतर सहयोग और मार्गदर्शन मिला।
वहीं, नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे का स्वागत करते हुए शिक्षकों ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने और विभागीय कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, अशोक कुमार यादव, देवेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, अनुज गुप्ता, नीतीश त्रिपाठी, जयप्रकाश यादव, मन्नू वर्मा, राजेश कुमार जायसवाल, दिलीप कुशवाहा, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, आलोक पाण्डेय, डॉ. टीएन मिश्र और जावेद अनवर सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल शर्मा ने किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।