बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में किशोर की गई जान
बलिया के मनियर मार्ग पर खरीद गेट के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में 16 वर्षीय आतिफ की मौत हो गई। हादसे में 15 वर्षीय आबिद गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि नौ वर्षीय जीशान सुरक्षित है।
बलिया। मनियर मार्ग पर खरीद गेट के समीप मंगलवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, स्कूटी पर सवार नौ वर्षीय बालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकन्दरपुर की तरफ से सफेद स्कूटी पर सवार दो किशोर और एक बालक अपने घर जिन्दापुर लौट रहे थे। इसी दौरान खरीद गेट के पास मनियर की तरफ से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी सवार आतिफ (16) पुत्र अब्दुस खान निवासी जिन्दापुर, आबिद खान (15) पुत्र हिदायतुल्लाह खान निवासी चैनपुर गिलेरिया और जीशान (9) पुत्र कुद्दुश खान निवासी जिन्दापुर घायल हो गए।
घटना के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आतिफ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आबिद खान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया, जबकि नौ वर्षीय जीशान सुरक्षित बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंच गए। आतिफ की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।