रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में पलटूपुर निवासी उत्पल चौहान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में सोमवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर से कुछ पर्चियां भी नीचे फेंकीं, जिन पर न्याय की मांग लिखी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे पलटूपुर गांव निवासी उत्पल चौहान एकइल गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पकड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

पकड़ी थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक जिस मामले में न्याय की मांग कर रहा था, उस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही जेल में बंद है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें