बसौना में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब राघोपुर ने जीता, फाइनल में तीन विकेट से दर्ज की जीत
समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड स्थित बसौना में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में राघोपुर ने बसौना को हराया। आयुष मैन ऑफ द मैच और शुभम मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
विभूतिपुर प्रखंड की भुसवर पंचायत के बसौना में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भुसवर पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने किया। टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के बाद बसौना और राघोपुर की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
फाइनल मुकाबले में राघोपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बसौना की टीम 8.5 ओवर में 47 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह राघोपुर को जीत के लिए 48 रन का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघोपुर की टीम ने तीन विकेट गंवाकर 5.2 ओवर में ही 48 रन बना लिए। इस जीत के साथ राघोपुर ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने वाले आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के तीनों मैचों में प्रदर्शन के आधार पर शुभम को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता राघोपुर टीम को पत्रकार राजेश कुमार और पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता कप प्रदान किया। उपविजेता बसौना टीम को राहुल कुमार और राजन कुमार ने कप देकर सम्मानित किया।
मैन ऑफ द मैच आयुष को वॉइस ऑफ अवनीत की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, मैन ऑफ द सीरीज शुभम को विभूतिपुर खबर और विभूतिपुर लाइव की ओर से अभिषेक कुमार 'गुंजन' ने सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजकों और स्थानीय युवाओं की भूमिका रही।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।