रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

स्थानांतरित कृषि समन्वयक को पाग-माला पहनाकर किया सम्मानित

विभूतिपुर प्रखंड की आलमपुर कोदरिया पंचायत में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पाग एवं माला पहनाकर रतिकांत कुमार को सम्मानित किया। उनके कार्यकाल में किसानों को कृषि योजनाओं और तकनीकी जानकारी से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई।

स्थानांतरित कृषि समन्वयक को पाग-माला पहनाकर किया सम्मानित

विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज आलमपुर कोदरिया के कृषि समन्वयक रतिकांत कुमार के स्थानांतरण पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पंचायत की सरपंच किरण देवी ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी। समारोह में वक्ताओं ने रतिकांत कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और उन्हें कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल के दौरान किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करने के साथ कृषि संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने पाग एवं माला पहनाकर रतिकांत कुमार को सम्मानित किया। समारोह में बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार, वर्तमान कृषि समन्वयक उमेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह एवं विपुल भारती, किसान सलाहकार नूतन कुमारी, महावीर प्रसाद सिंह, बचनदेव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने रतिकांत कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना करते हुए उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभवों को साझा किया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें