रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

समस्तीपुर: डीबीकेएन कॉलेज नरहन में शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित

एक दिवसीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय संविधान में शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के महत्व पर विचार रखे। शोधार्थियों ने दो तकनीकी सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए।

समस्तीपुर: डीबीकेएन कॉलेज नरहन में शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित

डीबीकेएन कॉलेज, नरहन के प्रांगण में गुरुवार को “भारतीय संविधान में शिक्षा और संवैधानिक अधिकार” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्”, राष्ट्रगान “जन गण मन” और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रभु नारायण झा ने विषय की गंभीरता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. आदित्य चंद्र झा ने संवैधानिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

इससे पहले डॉ. दिलीप कुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। संगोष्ठी के सह-संयोजक एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शशि शेखर द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विशिष्ट वक्ता और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए।

उद्घाटन सत्र के बाद दो समानांतर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों की अध्यक्षता डॉ. दिलीप कुमार यादव और डॉ. मोनिका कुमारी ने की। इस दौरान शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, रोहित कुमार, कुमार रितेश, अमित कुमार सहित स्वाति, ज्योति, अनामिका, अमित, गुंजन, गुलशन, बलराम और अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें