समस्तीपुर: शिक्षिका के घर से लाखों के जेवर और 6.87 लाख रुपये चोरी
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 12 में चोरों ने शिक्षिका के घर को निशाना बनाया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीन नकाबपोश लोग दिखाई दे रहे हैं।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 12 में 25 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में दाखिल हुए और नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में गृहस्वामिनी और शिक्षिका कुमारी सुनीता ने विभूतिपुर थाने में लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन के अनुसार, चोरों ने घर के चार कमरों में रखी दो गोदरेज की अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर सामान खंगाला। शिक्षिका ने चोरी गए सामानों में बड़े पुत्र विकास कुमार सिंह के करीब 5 किलोग्राम चांदी के सामान और 150 ग्राम सोने के आभूषण का उल्लेख किया है।
इसके अलावा शिक्षिका के करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें चेन, अंगूठी, झुमका और मंगलसूत्र शामिल हैं, चोरी होने की बात कही गई है। छोटे पुत्र आयुष कुमार की करीब 50 ग्राम वजन की दो सोने की चेन भी चोरी गई हैं।
शिक्षिका के मुताबिक, चोर घर में रखे 6 लाख 87 हजार रुपये नकद भी ले गए। उन्होंने आवेदन में बताया है कि यह रकम जमीन बेचने से मिली थी।
सीसीटीवी में दिखे तीन नकाबपोश
शिक्षिका ने बताया कि चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में तीन नकाबपोश लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।