रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बिहार के 39 ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 1604 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह से नौ तक दाखिले की प्रक्रिया शुरू। इच्छुक छात्राएं 29 नवंबर तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

बिहार के 39 ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 1604 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

बिहार में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा का अवसर देने के लिए राज्य के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से नौ तक कुल 1,604 संभावित रिक्त सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इच्छुक छात्राएं 29 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।

कक्षा छह में सबसे अधिक सीटें -

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 1,604 सीटों में से कक्षा छह के लिए 1,560 सीटें निर्धारित की गई हैं। कक्षा सात में 16, कक्षा आठ में 12 और कक्षा नौ में 16 सीटें उपलब्ध हैं। इन विद्यालयों में चयनित छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

प्रवेश परीक्षा से होगा चयन -

छात्राओं का चयन वस्तुनिष्ठ प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विभागीय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रवेश पत्र 11 जनवरी 2027 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित होगी। परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी को और मेधा सूची 12 फरवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। चयनित छात्राओं का नामांकन 15 से 27 फरवरी तक होगा। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 1 अप्रैल 2027 से शुरू होंगी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन -

इच्छुक छात्राएं बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन पोर्टल: bcebconline.bihar.gov.in

आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 है। छात्राएं आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक विज्ञापन और दिशा-निर्देश जरूर देख लें।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें