बिजुआ-भीरा मार्ग से जुड़े लिंक रोड का निर्माण अधूरा, पत्थरों के बीच फंसा ट्रैक्टर
बिजुआ क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग की खुदाई के बाद गिट्टी और बड़े पत्थर डालकर काम रोक दिया गया। खराब रास्ते से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में बिजुआ-भीरा मार्ग से जुड़े करीब तीन किलोमीटर लंबे लिंक रोड का निर्माण अधूरा पड़ा है। सड़क की खुदाई कर बड़े-बड़े पत्थर और गिट्टी डालने के बाद काम आगे नहीं बढ़ा। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया था। यह सड़क डिमरौल, सौना, रत्नापुर, अमृतापुर और मनहरिया समेत कई गांवों को जोड़ती है। निर्माण के लिए पहले सड़क की खुदाई कराई गई और फिर उस पर बड़े पत्थर व गिट्टी डाल दी गई। इसके बाद काम रुक गया।
अधूरी सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों को निकलने में दिक्कत हो रही है। इसी दौरान सड़क किनारे जेसीबी से मिट्टी की पटाई का काम चल रहा था। रास्ते से गुजर रहा एक ट्रैक्टर बड़े पत्थरों के बीच फंस गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला जा सका।
पीडब्ल्यूडी ने क्या कहा?
पीडब्ल्यूडी के जेई इंजीनियर आरसी वर्मा ने बताया कि सड़क के किनारों पर मिट्टी डलवाई जा रही थी, लेकिन एक खेत मालिक ने काम रुकवा दिया है। उन्होंने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने की बात कही।
अब ग्रामीणों को सड़क निर्माण दोबारा शुरू होने और मार्ग के जल्द पूरा होने का इंतजार है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।