रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बिजुआ में गन्ना लदे ट्रैक्टर-डनलफ को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन किसान बाल-बाल बचे

मटेहिया गांव के पास डनलफ की बेरिंग ठीक कर रहे थे किसान, तभी पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में डनलफ पलट गई और पास खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

बिजुआ में गन्ना लदे ट्रैक्टर-डनलफ को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन किसान बाल-बाल बचे

भीरा गन्ना सेंटर पर गन्ना लेकर जा रहे तीन किसानों के साथ ग्राम पंचायत मटेहिया के पास हादसा हो गया। डनलफ की बेरिंग टूटने के बाद किसान सड़क किनारे उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने डनलफ में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-डनलफ पलट गई और पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि तीनों किसान सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, प्रेम, मुकेश और ब्रह्मादीन ट्रैक्टर-डनलफ में गन्ना लादकर भीरा गन्ना सेंटर जा रहे थे। मटेहिया के पास पहुंचने पर डनलफ की बेरिंग टूट गई। इसके बाद तीनों ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा किया और बेरिंग ठीक करने लगे। मरम्मत के बाद वे पहिया फिट कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने डनलफ को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के समय तीनों किसान पहिये के दूसरी तरफ थे, जिससे वे इसकी चपेट में आने से बच गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

टक्कर से डनलफ पलट गई और उसमें लदा गन्ना सड़क पर बिखर गया। पास में खड़ी हीरो डीलक्स बाइक भी डनलफ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक का अगला हिस्सा, हैंडल और टंकी टूट गई। उस समय बाइक पर कोई सवार नहीं था।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सड़क पर गन्ना बिखरने से कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में ग्रामीणों ने गन्ना हटाकर रास्ता साफ कराया।

ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण करने और फरार पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें