रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बिजुआ में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

बस्तौला चौराहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित भजन संध्या में वृंदावन के गायक हेमू तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां।

बिजुआ में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

बस्तौला चौराहा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार रात द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। रात आठ बजे शुरू हुई भजन संध्या देर रात तक चली। इस दौरान बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।

महोत्सव में वृंदावन से आए आस्था टीवी के गायक हेमू तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके भजन 'तेरा ही सहारा, खाटू श्याम हमारा' पर पंडाल में मौजूद भक्त झूम उठे। इसके अलावा लखीमपुर के अंगद बाली और निघासन के विनीत पाण्डेय ने भी श्याम बाबा की महिमा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे।

आयोजन के लिए मंदिर को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। आयोजक समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने भजन संध्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव को सफल बनाने में आकाश कनौजिया, विष्णु कश्यप, संजीव कुमार शुक्ला, कमलजीत, अनिल गुप्ता, रितेश, अखिलेश, अमित गुप्ता, उमेश कनौजिया, सोनू गुप्ता, कन्हैया मिश्रा, पवन दीक्षित, राज बंधु बाजपेई और प्रमोद कुमार शुक्ला का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन करने की बात कही।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें