विभूतिपुर के बेलसंडी तारा में श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
समस्तीपुर के बेलसंडी तारा वार्ड-10 में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा की। रात में भजन-कीर्तन और इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
प्रखंड के बेलसंडी तारा वार्ड-10 में भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव और सचिव सन्नी श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई। समिति के सदस्य राजप्रियदर्शी, अमन, प्रिंस, अनमोल, विनय और रमण की देखरेख में पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
पूजा के बाद रात में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।