रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

संविधान दिवस पर गांधी-अंबेडकर उद्यान में बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

संविधान दिवस पर गांधी-अंबेडकर उद्यान में बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी-अंबेडकर उद्यान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू ने की।

इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, सीओ चंद्रशेखर, आरओ कैलाश प्रसाद मंडल और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा और लोकतंत्र का मजबूत आधारस्तंभ है। यह नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से जोड़ता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचितों और शोषितों को समाज की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से समावेशी संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य वक्ताओं ने भी नागरिकों से अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और मौलिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की।

इस दौरान पूरा परिसर 'बाबा साहेब अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बीसी रामकुमार राम, समाजसेवी कृष्णदेव प्रसाद सिंह, बीडीसी मनोज कुमार, शिक्षक मणिकांत कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, संतोष कुमार राम, किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह, मणिकांत मधुकर, पत्रकार राम कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, महताब आलम, प्रखंड नाजिर सुशील कुमार सदा और आवास पर्यवेक्षक जैकी आनंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संविधान की अखंडता और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें