शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

दलसिंहसराय की कई पंचायतों में ठप नल-जल योजना, सामाजिक कार्यकर्ता ने SDO को सौंपा आवेदन

मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना के तहत कई वार्डों में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी से तकनीकी खामियां दूर कर योजनाओं को चालू कराने की मांग की है।

दलसिंहसराय की कई पंचायतों में ठप नल-जल योजना, सामाजिक कार्यकर्ता ने SDO को सौंपा आवेदन

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना के बाधित रहने और पेयजल की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), दलसिंहसराय को आवेदन सौंपा है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से कई वार्डों में बंद पड़ी जलापूर्ति योजनाओं को जल्द चालू कराने और तकनीकी खामियों को दूर करने का आग्रह किया है।

आवेदन में बताया गया है कि खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 12 में स्टेबलाइजर उपलब्ध नहीं होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। इसी तरह सुरौली पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित इमिलिया टोल में भी स्टेबलाइजर की कमी के चलते नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

कई वार्डों में मशीनें खराब, जलापूर्ति बंद

अमरजीत ठाकुर ने खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित पुरुषोत्तमपुर में नल-जल योजना की मशीनें खराब होने की शिकायत की है। वहीं, चकविदुलिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 में भी योजना बंद रहने की बात आवेदन में कही गई है।

उन्होंने प्रशासन का ध्यान इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

तकनीकी खामियां दूर कर योजना चालू कराने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी से संबंधित वार्डों की समस्याओं की जांच कराने और आवश्यक तकनीकी सुधार कराकर जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है और प्रभावित वार्डों में नल-जल योजना कब तक दोबारा सुचारू रूप से संचालित हो पाती है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें