रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

दौलतपुर में रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण, थाना प्रभारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

जगतपुर क्षेत्र के दौलतपुर गांव में कई वर्षों से आयोजित हो रही रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

दौलतपुर में रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण, थाना प्रभारी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विकास क्षेत्र के दौलतपुर गांव में कई वर्षों से आयोजित की जा रही रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों और आकर्षक कलाकृतियों के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश राना, पत्रकार राघवेन्द्र शुक्ला, मनोज त्रिवेदी और दीपक कुमार सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें संत प्रसाद त्रिपाठी, करुणा शंकर त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, बलभद्र प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रधान राजेश सिंह और देवेंद्र बहादुर सिंह शामिल थे।

आयोजन को सफल बनाने में विकास त्रिपाठी, नीरज मौर्य, रुद्र प्रताप सिंह, करमेंद्र बहादुर सिंह, वरुण त्रिपाठी और मनीष मौर्य ने सहयोग किया।

समारोह में अतिथियों ने कहा कि रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अच्छा माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर देने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (2)

G
Guddu 2 सप्ताह पहले

Bacchon ke mansik Vikas, aur apni pratibhaon ko Bahar laane ke liye hamare Gram Sabha ke sammanit logon Ko Main hriday ki gehrai se koti koti dhanyvad ,

G
Guddu 2 सप्ताह पहले

Bacchon ke mansik Vikas, aur apni pratibhaon ko Bahar laane ke liye hamare Gram Sabha ke sammanit logon Ko Main hriday ki gehrai se koti koti dhanyvad ,

संबंधित खबरें