रायबरेली के जगतपुर हटिया मेले में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, बच्चों ने खरीदे खिलौने और मिठाइयां
जगतपुर कस्बे में आयोजित मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खरीदारी के बीच पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए।
कस्बे में आयोजित हटिया मेले में दिनभर लोगों की चहल-पहल बनी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने और खरीदारी करने पहुंचे। मेले में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं। बच्चों और युवाओं ने अपनी पसंद के खिलौने, मिठाइयां और अन्य घरेलू सामान खरीदे। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। मेले के चलते कस्बे में पूरे दिन रौनक रही।
सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
इस दौरान उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा, कांस्टेबल अजब सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने मेले में खरीदारी की और आयोजन का आनंद लिया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।