रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जगतपुर थाना समाधान दिवस में राजस्व शिकायतों की संख्या अधिक, 12 में से दो का मौके पर निस्तारण

रायबरेली के जगतपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। दो का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष 10 के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

जगतपुर थाना समाधान दिवस में राजस्व शिकायतों की संख्या अधिक, 12 में से दो का मौके पर निस्तारण

जगतपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी वागीश मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष 10 शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर संबंधित स्थानों पर भेजी गईं।

थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर उपनिरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा, ऋषिकेश, अमन कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अजब सिंह, प्रमोद यादव, रवि, विष्णु पाल, शिव प्रकाश, पालेंद्र कुंतल, लेखपाल राहुल त्रिवेदी, उदित जायसवाल, अंकित तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिवेदी, अजय चौधरी, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें