रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गदागंज समाधान दिवस में पांच शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण; तीन पर एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन

राजस्व संबंधी शिकायतें अधिक रहीं। भूमिधरी जमीन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को जांच एवं कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गदागंज समाधान दिवस में पांच शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण; तीन पर एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन

तहसील डलमऊ के अंतर्गत विकासखंड दीन शाह गौरा स्थित गदागंज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी बालेंदु गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल पांच फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि तीन शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण लंबित रहीं।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबित तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया।

इसी दौरान आमिलिहा नारायनपुर बन्ना गांव निवासी संगीता यादव ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जेठ ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और बार-बार कहने के बावजूद जमीन खाली नहीं की जा रही है। महिला ने अधिकारियों से जमीन को कब्जामुक्त कराने और न्याय दिलाने की मांग की।

समाधान दिवस में आईं अन्य शिकायतें भी राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। इन मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना होगा कि निर्धारित एक सप्ताह के भीतर लंबित शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें