शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया: महिला आयोग अध्यक्ष ने CHC सिकंदरपुर का किया निरीक्षण, सफाई पर जताई चिंता

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई सुधारने, कमियों की सूची तैयार करने और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर ध्यान दिलाया।

बलिया: महिला आयोग अध्यक्ष ने CHC सिकंदरपुर का किया निरीक्षण, सफाई पर जताई चिंता

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचकर अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव केंद्र, वार्ड सहित अन्य विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेड की चादरों की साफ-सफाई और परिसर में उगी घास की सफाई को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।

साफ -सफाई पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान गीता विश्वकर्मा ने अस्पताल के अधीक्षक से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में जो भी कमियां हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया के नाम से लिखित शिकायत एवं प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

डिजीटल एक्सरे मशीन की उठी माँग

इस दौरान अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू होने से मरीजों को जांच कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई गई।

ग्राम सभा किशोर चेतन के आंगनबाड़ी केंद्र अबतक पर नहीं लगा एलईडी सिस्टम

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे क्षेत्र की स्वास्थ्य एवं अन्य जनसमस्याओं के संबंध में सवाल पूछे गए। इसी क्रम में किशोर चेतन स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई एलईडी अब तक नहीं लगाए जाने का मामला भी उठाया गया। पत्रकारों ने सवाल किया कि एलईडी नहीं लगने के कारण केंद्र में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रस्तावित व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराए गए संसाधनों का समय से उपयोग सुनिश्चित करने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया गया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के इस निरीक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सामने आए। अब संबंधित अधिकारियों की ओर से अस्पताल की साफ-सफाई, डिजिटल एक्स-रे की मांग तथा आंगनबाड़ी केंद्र में एलईडी लगाने जैसे मामलों में क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर लोगों की नजर रहेगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें