शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

गोकना घाट पर मां गंगा की महाआरती और दीपदान, स्वच्छता का दिया संदेश

रमा एकादशी पर मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति और जिला गंगा समिति के पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई। पहले दिन पूजा-अर्चना, महाआरती और दीपदान किया गया।

गोकना घाट पर मां गंगा की महाआरती और दीपदान, स्वच्छता का दिया संदेश

गोकना घाट पर कार्तिक कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी के अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां गंगा और भगवान श्रीमन नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाआरती और दीपदान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की निर्मलता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना रहा। आयोजन से पहले घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

संस्था के सचिव एवं वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आयोजन के माध्यम से लोगों को गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी हैं। उनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से दूसरे दिन प्रदोष व्रत और धनतेरस के अवसर पर शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर शास्त्री विजय प्रताप तिवारी, आचार्य शिवदत्त शुक्ल, गजानन शास्त्री, शिवशंकर, राम अधार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें