रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

लखीमपुर खीरी: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन और लंगर का आयोजन

गोला गोकर्णनाथ के वसलीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने मत्था टेका और संत बाबा गुरुनाम सिंह जी से आशीर्वाद लिया।

लखीमपुर खीरी: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन और लंगर का आयोजन

श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को वसलीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शबद-कीर्तन और अटूट लंगर के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में मत्था टेका।

इस अवसर पर गोला विधायक अमन गिरि भी गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरु दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने संत बाबा गुरुनाम सिंह जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक अमन गिरि ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संदेश ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ यानी मेहनत करो, ईश्वर का नाम जपो और मिल-बांटकर खाओ, आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, भाईचारे, समानता और निस्वार्थ सेवा का जो संदेश दिया, वह हमेशा प्रासंगिक रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान शबद-कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें