रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गोला गोकर्णनाथ के सरस्वती विद्या निकेतन में मनाया गया संविधान दिवस

विद्यालय में छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। उप प्रधानाचार्य ने दिलाई संविधान दिवस की शपथ।

गोला गोकर्णनाथ के सरस्वती विद्या निकेतन में मनाया गया संविधान दिवस

स्थानीय विवेकानंद कुंज स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, उसके मूल आदर्शों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कौशल किशोर मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने स्वतंत्र भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी और बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना का सम्मान करने का संदेश दिया। साथ ही संवैधानिक मूल्यों को अपनाते हुए सशक्त, समरस, समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें