गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नई जिला कमेटी गठित, सुरेश शाह बने जिलाध्यक्ष
गोंगपा जिला सम्मेलन में संगठन मजबूती पर मंथन, आदिवासी अधिकार रैली में जुटने का आह्वान
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला सम्मेलन 19 अक्टूबर 2026 को शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 27 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन करते हुए सुरेश शाह को जिलाध्यक्ष तथा परशुराम खरवार को जिला सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पार्टी संगठन के विस्तार और जनसेवा के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
सम्मेलन में बच्चालाल गोंड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अच्छेलाल गोंड को जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोकी गोंड को सहसचिव तथा श्रीपति गोंड और हरिशंकर गोंड को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। एडवोकेट अशोक गोंड को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जीउत जी गोंड, सुमेर गोंड, बरमेश्वर गोंड, कन्हैया गोंड, श्रीभगवान गोंड और शिवसागर गोंड को जिला संरक्षक मंडल का सदस्य चुना गया।
तहसील इकाइयों में संजय गोंड को बलिया, उमाशंकर गोंड को बांसडीह, जगलाल गोंड को रसड़ा, गोविंद गोंड को सिकंदरपुर तथा छोटन गोंड को बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त शंकर गोंड, अशोक गोंड, राजीनंद गोंड, ओमप्रकाश गोंड, दीपक गोंड, भरत गोंड, वशिष्ठ गोंड, अमृत राज गोंड और भिखारी गोंड को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने संयुक्त रूप से पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण तथा जनसेवा की शपथ दिलाई।
विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी पार्टी
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी और प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए अभी से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत और रोजगार युक्त भारत का निर्माण करना है। भारतीय संविधान की उद्देशिका में निहित सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के सिद्धांतों को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए आम जनता को जागरूक करना होगा। इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र स्थापना की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए सदस्यता अभियान तेज करने और बूथ कमेटियों का गठन करने का आह्वान किया गया।
एक नवंबर को वाराणसी में आदिवासी अधिकार रैली
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने सफल जिला सम्मेलन के आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी एक नवंबर को वाराणसी के कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तिरु तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में आदिवासी अधिकार रैली आयोजित की जाएगी।
उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शाह और जिला सचिव परशुराम खरवार ने संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए जिला कमेटी के सदस्यों के समक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।