रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

लखीमपुर खीरी: गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के खातों में भेजे 9.81 करोड़ रुपये

पेराई सत्र 2026-27 में 17 से 19 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान जारी किया गया। मिल प्रबंधन के अनुसार, दूसरी एडवाइस के बाद कुल भुगतान 19.94 करोड़ रुपये हो जाएगा।

लखीमपुर खीरी: गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के खातों में भेजे 9.81 करोड़ रुपये

बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने पेराई सत्र 2026-27 के दौरान किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान जारी रखा है। मिल प्रबंधन ने 17 से 19 नवंबर 2026 तक खरीदे गए गन्ने के एवज में 9 करोड़ 81 लाख 23 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं। यह भुगतान मिल की दूसरी एडवाइस के तहत किया गया है।

गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि इस भुगतान के बाद किसानों के खातों में अब तक कुल 19 करोड़ 94 लाख 20 हजार रुपये पहुंच जाएंगे।

मिल प्रबंधन के अनुसार, भुगतान मिलने से किसानों को अगली फसल की तैयारी, खाद और बीज खरीदने के साथ घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी। किसानों ने भुगतान के लिए मिल प्रबंधन का आभार जताया है।

मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की आपूर्ति कर अपना बेसिक कोटा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने किसानों से मिल को साफ, छिला और ताजा गन्ना ही आपूर्ति करने का आग्रह भी किया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें