शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

हस्तिनापुर में 7 नवंबर से मां महाकाली पूजन की रजत जयंती, दक्षिणेश्वर शक्तिपीठ से लाई जा रही अखंड ज्योति

न्यू फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में 7 से 15 नवंबर तक नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होगा। कोलकाता के दक्षिणेश्वर शक्तिपीठ से मां महाकाली की अखंड ज्योति हस्तिनापुर लाई जा रही है।

हस्तिनापुर में 7 नवंबर से मां महाकाली पूजन की रजत जयंती, दक्षिणेश्वर शक्तिपीठ से लाई जा रही अखंड ज्योति

महाभारत कालीन ऐतिहासिक एवं पौराणिक धर्मनगरी श्री धाम हस्तिनापुर में मां महाकाली की भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मां महाकाली पूजन की 25वीं रजत जयंती (सिल्वर जुबली) के अवसर पर पहली बार कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर शक्तिपीठ से मां महाकाली की पवित्र दिव्य अखंड ज्योति हस्तिनापुर लाई जा रही है। इस पावन ज्योति को लेकर निकले श्रद्धालु कोलकाता से झारखंड का सफर पार कर चुके हैं। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव और मां के जयकारों के साथ ज्योति को हस्तिनापुर की ओर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के अगले पड़ाव में श्रद्धालु हजारीबाग पहुंचेंगे। इसके बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए मां की दिव्य अखंड ज्योति हस्तिनापुर पहुंचेगी। ज्योति के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

न्यू फ्रेंड्स क्लब के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस नौ दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन 7 नवंबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कोलकाता के दक्षिणेश्वर शक्तिपीठ से लाई जा रही पवित्र अखंड ज्योति इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। श्रद्धालु 'जय काली कलकत्ते वाली' के जयकारों के साथ मां की दिव्य ज्योति की अगवानी करेंगे।

आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। 8 नवंबर रविवार को मां दक्षिणेश्वर काली का विधि-विधान के साथ पूजन किया जाएगा। 9 नवंबर सोमवार को मां महाकाली स्थापना दिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना होगी। 10 नवंबर मंगलवार को मां भगवती के नाम भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगे।

11 नवंबर बुधवार को महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। 12 नवंबर बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गीत-संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। 13 नवंबर शुक्रवार को श्यामा संगीत एवं माता की कथाओं का विशेष आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर शनिवार को मां काली के नाम भव्य विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र और आसपास के गांवों से पहुंचने वाले श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं 15 नवंबर रविवार को मां की प्रतिमा के विसर्जन के साथ नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन होगा।

मां महाकाली पूजन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह रजत जयंती समारोह हस्तिनापुर के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कोलकाता के प्रसिद्ध शक्तिपीठ से पवित्र अखंड ज्योति लाने का उद्देश्य इस आयोजन को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाना है। श्रद्धालुओं के लिए यह सौभाग्य का अवसर होगा कि उन्हें मां महाकाली की दिव्य ज्योति के दर्शन और पूजन का अवसर धर्मनगरी हस्तिनापुर की पावन धरा पर प्राप्त होगा।

आयोजक न्यू फ्रेंड्स क्लब ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से नौ दिवसीय महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को मां महाकाली के दर्शन, पूजन, जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने का निमंत्रण दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को बेसब्री से मां महाकाली की दिव्य अखंड ज्योति के हस्तिनापुर पहुंचने और भव्य स्वागत का इंतजार है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें