रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जगतपुर में अनियंत्रित पिकअप नाले में घुसी, सीतापुर के दो लोग घायल

जोगमगदीपुर स्थित अचल पब्लिक स्कूल के पास रविवार को हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया।

जगतपुर में अनियंत्रित पिकअप नाले में घुसी, सीतापुर के दो लोग घायल

थाना क्षेत्र के जोगमगदीपुर स्थित अचल पब्लिक स्कूल के पास रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसी। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर ले जाया गया।

घायलों की पहचान नसीम (32) निवासी घोसियाना, सीतापुर और ओम प्रकाश (35), पुत्र जियाराम, निवासी लहरपुर, सीतापुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट कुलदीप यादव और मेडिकल टेक्नीशियन अंकित यादव ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। नाले में घुसने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें