जगतपुर में 12 साल से जर्जर सड़क के डामरीकरण का काम शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
जगतपुर जूनियर हाईस्कूल से रामलीला मैदान होते हुए डलमऊ रोड तक जाने वाली जिला पंचायत की सड़क का जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने पूजा-पाठ के बाद शुभारंभ किया।
जगतपुर क्षेत्र में जर्जर सड़क के पुनरुद्धार का काम शुरू हो गया है। जगतपुर जूनियर हाईस्कूल के सामने से रामलीला मैदान होते हुए डलमऊ रोड तक जाने वाली जिला पंचायत की सड़क पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर किया।
इस मार्ग पर पहले सीसी रोड का निर्माण कराया जा चुका है। अब डामरीकरण का काम शुरू होने से सड़क के शेष हिस्से को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। स्थानीय लोगों को इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण पिछले करीब 12 वर्षों से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के आसपास रहने वाले परिवारों के साथ रामलीला मैदान, शमशेर बहादुर पुरवा, जगतपुर गांव, बाबा बिचारी दास कुटी के आसपास की बस्तियों और पूरे चिरौंजी के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ऊंचाहार रोड की ओर से डलमऊ रोड जाने वाले वाहनों का आवागमन भी सुगम हो सकेगा।
लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय लोगों में काम शुरू होने से खुशी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें रोजाना आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश शर्मा, रोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने कहा कि जगतपुर की सड़कों को बेहतर बनाना, आवागमन को सुगम करना और गांवों तक विकास कार्य पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।