रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन में विकसित होंगी 50 कपि वन वाटिकाएं, बंदरों को आबादी से दूर मिलेगा प्राकृतिक आश्रय

मानव-वानर संघर्ष कम करने के लिए जिला प्रशासन की पहल। नगरीय क्षेत्रों के पास कम से कम एक हेक्टेयर भूमि पर फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

जालौन में विकसित होंगी 50 कपि वन वाटिकाएं, बंदरों को आबादी से दूर मिलेगा प्राकृतिक आश्रय

नगरीय क्षेत्रों में बंदरों के बढ़ते आवागमन और मानव-वानर संघर्ष की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत पूरे जनपद में लगभग 50 कपि वन वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य बंदरों को आबादी से दूर उनके प्राकृतिक परिवेश में भोजन और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कपि वन वाटिकाओं के विकास और लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्य को व्यवस्थित रूप से पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय समिति और तहसील स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों के समीप कम से कम एक हेक्टेयर भूमि पर प्रत्येक वाटिका विकसित की जाए। इनमें आम, जामुन, अमरूद, कटहल, बड़हल, बेल, गूलर और बेर जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर उसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द बंदर पकड़ने का अभियान शुरू करने को कहा, ताकि नगरीय क्षेत्रों के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि कपि वन वाटिकाओं का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, सभी उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें