रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन: APK फाइल से हुई 2.13 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने 1.67 लाख रुपये वापस कराए

जनपदीय साइबर सेल ने बैंक के साथ समन्वय कर पीड़ित के खाते में 1,67,128 रुपये वापस कराए, जबकि शेष 46 हजार रुपये आरोपी के खाते में सीज कराए गए।

जालौन: APK फाइल से हुई 2.13 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने 1.67 लाख रुपये वापस कराए

जनपदीय साइबर सेल ने APK फाइल के माध्यम से हुई साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी आर्थिक राहत दिलाई है। ठगी के जरिए निकाली गई 2,13,128 रुपये की रकम में से 1,67,128 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए हैं। वहीं, शेष 46,000 रुपये फ्रॉडस्टर के खाते में सीज करा दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से ठगी की पूरी धनराशि सुरक्षित कर ली गई है।

शिकायत मिलते ही बैंक से किया संपर्क

पुलिस के मुताबिक, उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड निवासी विपुल महेश्वरी पुत्र प्रेम प्रकाश महेश्वरी के साथ APK फाइल के माध्यम से 2,13,128 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने साइबर अपराध की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33110260299199 के आधार पर जनपदीय साइबर सेल ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

साइबर सेल की टीम ने संबंधित बैंक को ईमेल भेजकर और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर 1,67,128 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। इसके अलावा 46,000 रुपये फ्रॉडस्टर के खाते में सीज करा दिए गए।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक साइबर यूपी लखनऊ विनोद कुमार के निर्देश पर तथा पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि और पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद रावत के मार्गदर्शन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव के नेतृत्व में टीम ने शिकायत पर कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

धनराशि वापस कराने और शेष रकम सीज कराने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव यादव, उपनिरीक्षक अजीत शर्मा, उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, मुख्य आरक्षी पप्पू लाल सहित जनपदीय साइबर सेल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें