जालौन: जनसुनवाई खत्म होने के बाद भी फरियादियों के बीच पहुंचे डीएम, खुद सुनीं समस्याएं
जिलाधिकारी समीर ने कार्यालय के बाहर आए फरियादियों से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी समीर ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। खास बात यह रही कि निर्धारित समय पर जनसुनवाई समाप्त होने के बाद भी जब कुछ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे, तो जिलाधिकारी स्वयं उनके बीच गए और उनकी शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज से आए लोगों ने विद्युत विभाग, पुलिस, राजस्व और पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित मामलों में स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनें। प्रकरणों की वास्तविक स्थिति और गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के बाद भी फरियादियों से मिले डीएम
जनसुनवाई समाप्त होने के बाद अपराह्न करीब दो बजे कुछ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय कक्ष के बाहर उन्हें देखकर जिलाधिकारी स्वयं उनके पास पहुंचे और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने फरियादियों से प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में और निष्पक्षता के साथ कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक समाधान हो। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।