रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू, डेमो वोट डालकर वीवीपैट से कर सकेंगे सत्यापन

जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट में केंद्र का शुभारंभ कर स्वयं डेमो वोट डाला। माधौगढ़, कालपी और उरई तहसीलों में भी यह सुविधा शुरू की गई है।

जालौन में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू, डेमो वोट डालकर वीवीपैट से कर सकेंगे सत्यापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाने के लिए जिले में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 20 नवंबर से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केंद्र का शुभारंभ किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से डेमो वोट डाला और वीवीपैट पर प्रदर्शित पर्ची देखकर अपने मत का सत्यापन किया। उन्होंने डेमो मतदान के जरिए दोनों मशीनों की कार्यप्रणाली को समझा।

जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगाई गई है। ईवीएम पर बटन दबाने के बाद वीवीपैट की स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए एक पर्ची दिखाई देती है। इस पर्ची पर संबंधित प्रत्याशी का क्रमांक, नाम और चुनाव चिह्न अंकित होता है। इससे मतदाता यह देख सकते हैं कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को चुना है, वोट उसी के पक्ष में दर्ज हुआ है।

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों माधौगढ़, कालपी और उरई की तहसीलों में भी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोई भी व्यक्ति पहुंचकर डमी बैलेट पेपर के माध्यम से डेमो वोट डाल सकता है।

केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे लोगों को ईवीएम के संचालन, मतदान प्रक्रिया और वीवीपैट के माध्यम से मत सत्यापन की जानकारी देंगे।

जिलाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपने नजदीकी डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेमो मतदान के माध्यम से लोग मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें