रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन: यम द्वितीया पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, धर्मशाला और मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित

नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधि-विधान से कुलदेवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। बैठक में सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

जालौन: यम द्वितीया पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, धर्मशाला और मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित

यम द्वितीया के अवसर पर नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में कायस्थ समाज के कुलदेवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के साथ मां नंदनी, मां शोभावती और उनके 12 पुत्रों की विधि-विधान से पूजा की गई। आरती के बाद समाज के लोगों ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

भगवान चित्रगुप्त सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं: दीपक श्रीवास्तव

कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जगत के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी कारण उन्हें सभी के लिए पूजनीय माना जाता है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लिए यह गर्व की बात है कि भगवान चित्रगुप्त उनके कुलदेवता हैं।

उन्होंने गरुड़ पुराण का उल्लेख करते हुए भगवान चित्रगुप्त के महत्व और यमलोक में उनके स्थान के बारे में बताया। कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लिया।

सामाजिक और धार्मिक कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित

पूजा कार्यक्रम के साथ समिति की ओर से सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता अभियान जारी रखने, बुजुर्गों का सम्मान करने और दिवंगत आत्माओं की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके अलावा नगर में धर्मशाला और मंदिर निर्माण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे पारित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रमेश दादा, अरविंद श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, राजा भैया, सुशील श्रीवास्तव, रमेश, महेंद्र निगम, अनुराग सक्सेना, अजय, आदर्श, राहुल, पंकज, ऋतिक, कुणाल, शिवकुमार, कौशल किशोर, हिमांक, अभिषेक और प्रखर सहित कायस्थ समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें