रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची।

जालौन में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में बाबा के ध्वज लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर भक्तों ने भजन गाए और जयकारे लगाए।

शोभायात्रा की शुरुआत जालौन चौकी के पास स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारी शिवम मिश्रा ने बाबा की आरती कर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा पानी की टंकी, पुराना बस स्टैंड और झंडा चौराहा होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। यहां से छोटी माता मंदिर, नत्थू तिराहा और जालौन पब्लिक एकेडमी स्कूल के रास्ते मोहल्ला चिमनदुबे स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर इसका समापन हुआ।

यात्रा में युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं और बच्चे भी हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुए। श्रद्धालु ‘जय श्री श्याम’ और ‘हारे के सहारे की जय’ के जयकारे लगाते रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया। कई जगह शरबत, प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

शोभायात्रा की देखरेख हर्ष विश्वकर्मा, सागर राठौर, प्रमोद विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र राठौर और राज विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पवन कुमार, नैन्सी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन हुआ। शोभायात्रा के समापन पर विश्वकर्मा मंदिर में बाबा की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें