रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जालौन में सड़क सुरक्षा अभियान: बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के सातवें दिन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट, एचएसआरपी के बिना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए।

जालौन में सड़क सुरक्षा अभियान: बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के सातवें दिन शनिवार को परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार और यात्री/मालकर अधिकारी आनंद राय कुरील के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक यानी तीन सवारियां बैठाकर चलने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बिना संचालित वाहनों की जांच की गई।

इसके साथ ही क्षमता से अधिक भार लादकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के चालान भी किए गए।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो व्यक्ति ही यात्रा करें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाकर ही वाहन चलाएं।

विभाग ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें