जालौन में युवा मतदाताओं को जोड़ने की पहल, कॉलेजों में चलाया जा रहा मतदाता साक्षरता अभियान
जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।
युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए जिले में विशेष मतदाता साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डाकोर, दयानंद वैदिक कॉलेज उरई और श्री लहरी बाबा इंटर कॉलेज वावली, जालौन सहित कई शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करें।
इसके साथ ही, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी अग्रिम रूप से मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन करने की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के बारे में समझाया जा रहा है।
विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी मतदाता पंजीकरण से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। छात्र-छात्राओं को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा जा रहा है। इनमें फोटो, आयु प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र या हाईस्कूल की मार्कशीट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।
इस अभियान का उद्देश्य पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।