कानपुर: कानपुर एक्सप्रेस पर पथराव, बच्ची समेत चार लोग घायल; FIR दर्ज
कानपुर सेंट्रल के पश्चिमी आउटर के पास देर रात ट्रेन पर पथराव की घटना हुई। सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद पत्थर फेंकने का आरोप है। GRP ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास देर रात कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई। बताया गया कि S-1 कोच में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव के दौरान कोच के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीट पर बैठने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। इसके बाद चेन पुलिंग किए जाने और युवक द्वारा ट्रेन पर पथराव करने का आरोप है। पत्थर लगने से कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए। यात्रियों ने बचाव के लिए खिड़कियां बंद कर लीं और कोच के भीतर सुरक्षित जगह पर रहने की कोशिश की।
घटना में एक बच्ची समेत चार लोगों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में दो रेलवे कर्मचारी भी शामिल बताए गए हैं। घटना के बाद रेलवे और पुलिस विभाग में हलचल मच गई।
RPF की तहरीर पर FIR दर्ज
मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तहरीर पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कानपुर सेंट्रल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
GRP के मुताबिक, मामला उसके संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।