कानपुर: सीआरपीएफ जवान की 15 वर्षीय बेटी को लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली, हालत गंभीर
घाटमपुर के जैतीपुर गांव में बुधवार शाम हुई घटना। घायल किशोरी को पहले सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में बुधवार शाम एक किशोरी को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी की पहचान सीआरपीएफ जवान उपेंद्र सिंह की 15 वर्षीय बेटी अदिति उर्फ स्वीटी सिंह के रूप में हुई है। गोली जवान की लाइसेंसी पिस्टल से चली।
जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र सिंह झारखंड में सीआरपीएफ में तैनात हैं और कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। बुधवार शाम उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के बाद कमरे में रख दी और पानी पीने चले गए। इसी दौरान स्कूल से घर लौटी उनकी बेटी अदिति ने पिस्टल उठा ली। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोली चल गई, जो किशोरी को लग गई।
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो अदिति घायल अवस्था में मिली। परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (1)
काम की खबर