कानपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9,255 लीटर एसिटिक एसिड सीज
कनिष्का ट्रेडर्स से लिए गए विनेगर का नमूना जांच में फेल मिला। पारीख एजेंसी के गोदाम से एसिटिक एसिड सीज करने के साथ कैरेमल कलर और विनेगर के नमूने भी लिए गए।
शहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और विनेगर की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान कनिष्का ट्रेडर्स, रूमा औद्योगिक क्षेत्र से संग्रहित विनेगर (एसिटिक एसिड) का नमूना जांच में फेल पाया गया। इसके बाद विभाग ने संबंधित उत्पाद को लेकर कार्रवाई की।
वहीं, सप्लायर पारीख एजेंसी के टीपी नगर स्थित गोदाम में जांच के दौरान सिट्रिक एसिड और कैरेमल कलर भारी मात्रा में पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 9,255 लीटर एसिटिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 72 हजार 839 रुपये बताई गई है, सीज कर दिया। इसके अलावा कैरेमल कलर और विनेगर के नमूने भी जांच के लिए जब्त किए गए।
खाद्य विभाग ने संबंधित कारोबारियों को बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार नहीं करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है।
खाद्य पदार्थों में होता है इनका इस्तेमाल
एसिटिक एसिड यानी विनेगर का इस्तेमाल अचार, चटनी, बेकरी उत्पादों और खाद्य पदार्थों के संरक्षण में किया जाता है। सिट्रिक एसिड खाद्य पदार्थों में खट्टापन और स्वाद बढ़ाने के लिए, जबकि कैरेमल कलर रंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हलचल है। विभाग की ओर से नियमों के पालन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।