रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

खीरी में डबल डेकर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

भीरा थाना क्षेत्र के मैलानी तिराहे के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा। ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी।

खीरी में डबल डेकर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

भीरा थाना क्षेत्र के मैलानी तिराहे के पास शनिवार सुबह डबल डेकर बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि बस अनियंत्रित होकर झाड़ियों की तरफ चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई, जबकि ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही डबल डेकर बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने लगे।

सूचना मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य है और मार्ग पर आवागमन जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मैलानी तिराहे के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन वाहनों की गति पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत करने को कहा है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें