रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

खीरी में तीन दिनों से गन्ने के खेत में टाइगर की मौजूदगी, ग्रामीणों में चिंता

मन्ना टांडा रोड के पास टाइगर देखे जाने के बाद किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीम पगमार्क के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

खीरी में तीन दिनों से गन्ने के खेत में टाइगर की मौजूदगी, ग्रामीणों में चिंता

मन्ना टांडा रोड के पास पिछले तीन दिनों से गन्ने के खेत में टाइगर की मौजूदगी बताई जा रही है। उसकी गतिविधियों को लेकर आसपास के गांवों के लोग चिंतित हैं। किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही है।

बताया गया कि तीन दिन पहले किसानों ने मन्ना टांडा रोड के किनारे गन्ने के खेत में टाइगर को देखा था। इसके बाद से वह इसी क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम खेतों में उसके पैरों के निशान भी देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कभी टाइगर खेत से निकलकर सड़क किनारे आ जाता है तो कभी वापस गन्ने के खेत में छिप जाता है।

टाइगर की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी दिन-रात उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पगमार्क के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गन्ने के खेतों में अकेले न जाएं, बच्चों को घर से बाहर अकेले न भेजें और रात में अनावश्यक रूप से सड़क पर निकलने से बचें। टाइगर दिखाई देने पर उसे भगाने या छेड़ने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

ग्रामीणों ने वन विभाग से टाइगर को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने और जंगल में छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि टाइगर की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में काम करने से डर रहे हैं।

इधर, भीरा-किशनपुर मार्ग पर टाइगर का एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें