किकोढ़ा गांव में पुल के पास मिला युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, मृतका की हुई पहचान; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
किकोढ़ा गांव में नादी बह के पास पुल के समीप एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि बाद में उसकी शिनाख्त कर ली गई।
जानकारी के अनुसार, गांव के राहगीर सद्दाम और प्रदीप ने पुल के पास युवती का शव देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाल हरिशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार यादव की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतका की पहचान किकोढ़ा गांव निवासी रेयाज खान उर्फ कप्पू की 24 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
पाठकों की राय (1)
अति आवश्यक और सत्य घटना का उल्लेख करना आजकल मीडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है