लखीमपुर खीरी: अमीन नगर में घर के अंदर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव अमीन नगर में बुधवार को 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक के शव एक घर में मिले। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीन नगर में बुधवार को एक घर के अंदर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान अमीन नगर निवासी सिद्धार्थ कुमार चौधरी की 18 वर्षीय बेटी वंशिका और बांकेगंज के स्टेशन पुरवा निवासी राकेश कुमार के 20 वर्षीय बेटे हिमांशु के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पिछले तीन से चार वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि वंशिका की मां लक्ष्मी देवी अपने पति से लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते मायके अमीन नगर में अलग मकान बनाकर रह रही थीं। इसी मकान में बुधवार को दोनों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना पर उपनिरीक्षक सचिन कुमार, चौकी प्रभारी बांकेगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में मैलानी थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।