बस्तौला चौराहा पर होगा द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, तैयारियां पूरी
*बिजुआ खीरी* विकास खण्ड बिजुआ के बस्तौला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बाबा श्याम के भक्तों के लिए खुशखबरी है। द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजक समिति और श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
यह भव्य संकीर्तन राधा कृष्ण मंदिर, बिजुआ रोड, बस्तौला चौराहा पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय सायं 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि बाबा श्याम के असीम आशीर्वाद से सभी धर्मप्रेमी इस महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं।
महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में लखीमपुर के अंगद बाली, वृन्दावन से आस्था टीवी चैनल के प्रसिद्ध गायक हेमू तिवारी और निघासन के विनीत पाण्डेय अपने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में "तेरा ही सहारा, खाटू श्याम हमारा" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आएंगे।
आयोजन समिति के आकाश कनौजिया, विष्णु कश्यप ,कमलजीत और संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर की साफ सफाई का कार्य जारी है। मंदिर को 19 नवम्बर से ही फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा।
आयोजक समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भक्तिमय भजनों की सरिता में गोते लगाएं और खाटू वाले श्याम प्रभु का अलौकिक आशीर्वाद प्राप्त करें।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।