रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

लखीमपुर खीरी: बिजुआ में हरा-भरा जामुन का पेड़ काटने का आरोप, वन विभाग ने जांच का दिया भरोसा

पिपरिया गंगा गांव में खेत से जामुन का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बिना अनुमति कटान का आरोप लगाया है, जबकि वन क्षेत्राधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

लखीमपुर खीरी: बिजुआ में हरा-भरा जामुन का पेड़ काटने का आरोप, वन विभाग ने जांच का दिया भरोसा

गोला वन रेंज क्षेत्र के पिपरिया गंगा गांव में जामुन का हरा-भरा पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में पानी की टंकी के पास स्थित खेत में खड़े पेड़ को खेत मालिक अवधेश पुत्र गोकर्ण प्रसाद ने कटवाकर बेच दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ हरा-भरा और फलदार था। उनका आरोप है कि बिना अनुमति उसे काट दिया गया। लोगों ने इस मामले में वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

मामले में वन दरोगा विश्वजीत सिंह से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि पेड़ का मालिक 85 प्रतिशत दिव्यांग है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जानकारी देने वाले पत्रकार और पेड़ के मालिक के बीच पुराना विवाद है। वन दरोगा के इस बयान के बाद मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिव्यांगता अपने आप में पेड़ काटने की अनुमति का आधार नहीं हो सकती।

वहीं, गोला वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें