रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद गन्ना मूल्य में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने पर किसानों ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से तत्काल घोषणा करने की मांग

गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

गोला खीरी। गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को तहसील गोला में मासिक पंचायत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीपक कुमार सिंह को सौंपा। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में पहुंचे किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ना मूल्य में तत्काल बढ़ोतरी करने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि जब बाजार में चीनी का भाव 35 रुपये प्रति किलो था, तब किसानों को गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा था। वर्तमान में चीनी का भाव बढ़कर करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, लेकिन इसके अनुपात में गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उत्पादन लागत को देखते हुए गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले कृषि यंत्र, डीजल, खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे किसानों की लागत में इजाफा हो रहा है, जबकि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलों का पेराई सत्र भी शुरू हो चुका है। ऐसे में सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए गन्ने का नया मूल्य घोषित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य चाहता है। बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए गन्ना मूल्य में सम्मानजनक वृद्धि जरूरी है।

इस दौरान जिला महासचिव रेशम सिंह, संगठन मंत्री संजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला, गोला तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, सतपाल सिंह, राहुल वर्मा, हरबंस सिंह, नैमिष मिश्रा, गौतम, इरफान और कमलेश कुमार सहित कई पदाधिकारी व किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (1)

म
मार्केट में हर सामान के दाम बढ़े हुए है लेकिन किसान की कोईसु 1 सप्ताह पहले

हम सभी लोग सरकार से विनती करते कि हम किसानों के गन्ने का भाव 600 रु प्रति कु. होना चाहिए

संबंधित खबरें