लखीमपुर खीरी: गोला विधानसभा के 10 आंबेडकर पार्कों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास
संविधान दिवस पर कुम्भी ब्लॉक सभागार में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक अमन गिरि ने आंबेडकर पार्कों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत की।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कुम्भी ब्लॉक सभागार में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन गिरि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत गोला विधानसभा क्षेत्र के 10 आंबेडकर पार्कों के नवीनीकरण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार दिया है। संविधान ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के 10 आंबेडकर पार्कों का कायाकल्प होने से इन स्थलों की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे। इन पार्कों के माध्यम से नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और पहचान पत्रों में किसी भी तरह की त्रुटि को समय रहते ठीक कराने की अपील भी की।
इस मौके पर कुम्भी ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, धर्मेंद्र भारती, अजय मौर्य, सुधीर गौतम, ओमप्रकाश वर्मा, आलोक जायसवाल, राजकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला और शिरीष वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।